🔴 जानें योग्यता से लेकर सेलेक्शन तक पूरी जानकारी
सीजी न्यूज़ ऑनलाइन, 09 मई 2026। झारखंड सरकार में नौकरी का सपना संजोए बैठे उम्मीदवारों के लिए बड़ी (Jharkhand Assistant Recruitment) खबर है। झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने तकनीकी स्नातक स्तर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती प्रक्रिया के जरिए कुल 611 पदों की रिक्तियों पर भर्ती (Jharkhand Inspector Recruitment) की जाएगी। योग्य और इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाकर अपना आवेदन कर सकते हैं। यहां आवेदन के लिए 1 जून को लिंक एक्टिव कर दिया गया था। पंजीकरण की आखिरी तारीख 30 जून 2026 है। वहीं एप्लीकेशन फॉर्म में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 5 जुलाई से 10 जुलाई 2026 तक का समय दिया जाएगा। यहां आप जेएसएससी के असिस्टेंट और इंस्पेक्टर के इन पदों पर आवेदन करने के लिए क्वालिफिकेशन, एज लिमिट, आवेदन प्रक्रिया व सेलेक्शन प्रोसेस जान सकते हैं।
JSSC Jharkhand Assistant, Inspector Qualification:
जेएसएससी के सहायक कीटविज्ञानी के पदों पर आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएट होना चाहिए। यहां चयनित उम्मीवारो को पे लेवल-7 के तहत 44,900 से 1,42,400 तक वेतन दिया जाएगा। जबकि सहायक वेक्टर जनित रोग नियंत्रण अधिकारी अभ्यर्थी मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से विज्ञान विषय में ग्रेजुएट होना जरूरी है। अधिक जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।
JSSC Jharkhand Assistant, Inspector Age Limit
झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के सहायक और निरीक्षक के पदों पर भर्ती के लिए आयु सीमा की बात करें तो अनारक्षित (General), ईडब्ल्यूएस (EWS) वर्ग के लिए न्यूनतम आयु 35 वर्ष, अत्यंत पिछड़ा वर्ग (EBC), पिछड़ा वर्ग (BC) पुरुष के लिए 37 साल, अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग, पिछड़ा वर्ग महिला के लिए 38 वर्ष, अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST) पुरुष एवं महिलाओं के लिए 40 साल निर्धारित है। जबकि दिव्यांगजनों (PWBD) सभी श्रेणियों के उम्मीदवारों को अधिकतम आयु में 10 वर्ष की छूट दी जाएगी। इसके अलावा भूतपूर्व सैनिकों को 5 साल की छूट दी जाएगी।
JSSC Jharkhand Assistant, Inspector Recruitment 2026 Apply Online: कैसे करें आवेदन
▪️सबसे पहले JSSC की ऑफिशियल वेबसाइट jssc.jharkhand.gov.in पर जाएं।
▪️होमपेज पर जाकर JSSC JTGLCCE Jharkhand Assistant, Ispector Recruitent 2026 लिंक पर क्लिक करें।
▪️यहां अपना रजिस्ट्रेशन करें, पंजीकरण संख्या व पासवर्ड आपके मोबाइल पर आ जाएगा।
▪️इसके बाद एप्लीकेशन फॉर्म पूरा भरें।
▪️यहां मांगे गए सभी दस्तावेज स्कैन कर अपलोड करें।
▪️अब आवेदन शुल्क का भुगतान कर सबमिट पर क्लिक करें।
▪️आपका एप्लीकेशन फॉर्म स्वीकार कर लिया जाएगा।
नीचे प्रिंट पर क्लिक कर इसे डेक्सटॉप पर सेव कर लें।
JSSC जेटीजीएसीसीई के इन पदों पर आवेदन से संबंधित जानकारी के लिए एक बार ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

