उत्कर्ष ने बढ़ाया सेठ रतन चंद सुराना महाविद्यालय का मान, विज्ञान सेमिनार में हासिल किया श्रेष्ठ स्थान
दुर्ग 15 मार्च । हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा आयोजित एक दिवसीय राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर सेठ रतन चंद सुराना कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एम काम पूर्व के छात्र उत्कर्ष श्रीवास्तव ने विज्ञान सेमिनार में श्रेष्ठ स्थान प्राप्त कर महाविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। महाविद्यालय के समस्त स्टाफ ने उत्कर्ष की इस उपलब्धि पर हर्ष व्यक्त किया।

