नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा भिलाई की महत्वपूर्ण बैठक 30 अगस्त को

नगरीय निकाय चुनाव : भाजपा भिलाई की महत्वपूर्ण बैठक 30 अगस्त को


भिलाईनगर, 29 अगस्त 2026। आगामी नगर पालिक निगम भिलाई के नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी जिला भिलाई द्वारा रविवार, 30 अगस्त को महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की जाएगी। बैठक दोपहर 12 बजे भाजपा जिला कार्यालय, प्रियदर्शनी परिसर, सुपेला भिलाई में होगी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा जिला भिलाई के अध्यक्ष पुरुषोत्तम देवांगन करेंगे। इस दौरान जिला प्रभारी रामजी भारती, नगर निगम चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, निकाय चुनाव सह प्रभारी लक्ष्मी वर्मा एवं चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी प्रमुख रूप से उपस्थित रहेंगे।

बैठक में आगामी नगरीय निकाय चुनाव की तैयारियों, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और चुनावी रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी। साथ ही विभिन्न संगठनात्मक स्तरों पर दायित्व एवं जिम्मेदारियों का समन्वय करते हुए चुनाव के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार की जाएगी।

बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय एवं प्रदेश स्तर के पदाधिकारियों के साथ सांसद, विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व विधायक, प्रदेश प्रवक्ता, प्रदेश एवं जिला पदाधिकारी, मोर्चा पदाधिकारी, निगम-मंडल एवं आयोग के अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, संभाग एवं विधानसभा प्रभारी, मंडल अध्यक्ष-महामंत्री सहित जिला एवं मंडल स्तर के पदाधिकारी शामिल होंगे। इसके अलावा नगर निगम चुनाव के सभी प्रत्याशी एवं पार्षदगण भी बैठक में उपस्थित रहेंगे।

भाजपा जिला भिलाई ने सभी अपेक्षित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से समय पर पहुंचकर बैठक को सफल बनाने का आग्रह किया है।