नगरी निकाय निर्वाचन 2021 जिले में 57.76 फ़ीसदी मतदान, सर्वाधिक मतदान जामुल में, भिलाई में सबसे कम
भिलाई नगर 20 दिसंबर । नगरी निकाय चुनाव 2021 के तहत आज मतदाताओं के द्वारा जमकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया गया नगर पंचायत उतई में उप निर्वाचन के तहत 1 वार्ड में आज 84.65% मतदान किया गया। नगर पालिका परिषद जामुल में 73.1% नगर निगम भिलाई चरोदा में 64.17% एवं नगर निगम रिसाली में 62.14% मतदान हुआ है। भिलाई नगर निगम में 54.47% मतदान हुआ है पूरे जिले में औसतन 57.76% मतदान हुआ है।

उप निर्वाचन अधिकारी खेमलाल वर्मा द्वारा देर शाम मतदान प्रतिशत के आंकड़े जारी करते हुए बताया कि उतई नगर पंचायत में 1 वार्ड के लिए और उप निर्वाचन में जिले में सर्वाधिक मतदान हुआ है। जबकि शहरी क्षेत्र में नगर पालिका परिषद जामुल में सर्वाधिक मतदान मतदाताओं के द्वारा किया गया है। जबकि सबसे कम मतदान भिलाई नगर निगम क्षेत्र में हुआ है। उन्होंने यह भी बताया कि शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ है। तीन निगम एक नगर पालिका परिषद एवं एक उप निर्वाचन में आज मतदान की प्रक्रिया पूर्ण रूप से शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई है । कहीं से भी कोई अप्रिय घटना सामने नहीं आई है।

