कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह की बयानबाजी के खिलाफ भाजयुमो का अनोखा प्रदर्शन,खच्चर पर बैठकर थाने पहुंचे, कांग्रेस नेता के खिलाफ जुर्म दर्ज करने की मांग

भिलाई नगर 28 सितंबर । कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह के द्वारा भारत मे संचालित सरस्वती शिशु मंदिर के खिलाफ की गई बयान बाजी के विरोध में आज भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं के द्वारा कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगाकर खच्चर सेट कर थाने पहुंचे । भिलाई नगर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर दिग्विजय सिंह के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की ।
भाजयुमो के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रशम दत्ता ने कहा कि कांग्रेस नेता के द्वारा दिया गया बयान की सरस्वती शिशु मंदिर में अध्ययनरत बच्चे के दिल और दिमाग में दूसरे धर्मों के खिलाफ नफरत का बीज बोते हैं और ये बच्चे बड़े होकर दंगाई बनते है.। विरोध स्वरूप आज दिग्विजय सिंह का मुखौटा लगा कर खच्चर पर बैठा कर थाने मे जाकर ज्ञापन सौपा गया और कांग्रेस नेता के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने की मांग की गयी। ये बयान बहुत ही गंभीर है और इस प्रकार के आरोप सामाजिक सौहार्द बिगाड़ता है। ज्ञापन देते समय मुख्य रूप से प्रशम दत्ता, कन्हया, मुकेश सिंह लव सोनकर, अरविन्द सिंह, शोभित, मुकेश, सुनील, अजीत, राजशेखर, अर्जुन,वरदान, आयुष आदि उपस्थिति थे।

