केंद्रीय मंत्री भानूप्रताप सिंह वर्मा तीन दिवसीय दौरे पर आज पहुँचेंगे रायपुर, पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से मुलाकात सहित राजनांदगांव में अनेक कार्यक्रम

रायपुर, 9 जून। केन्द्रीय राज्य मंत्री भानूप्रताप सिंह वर्मा आज तीन दिवसीय प्रवास पर छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। श्री वर्मा आज शाम को राजधानी रायपुर पहुंचेंगे और वहां से सीधे राजनांदगांव स्थित सर्किट हाऊस जाएंगे। 10 जून को सर्किट हाऊस में प्रातः 9 बजे से 10 बजे तक जन प्रतिनिधियों, अधिकारियों व उद्योगपति के साथ बातचीत करेंगे। प्रातः 10 बजे जिला आडिटोरियम राजनांदगांव में जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर शासकीय योजना के हितग्राहियों से संवाद करेंगे। सुबह 11 बजे कलेक्टोरेट परिसर राजनांदगांव में आयुष्मान भारत हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर, पीडीएस दुकान और जन औषधि केंद्र की जानकारी लेंगे। दोपहर 3 बजे जिला भाजपा कार्यालय राजनांदगांव में पार्टी के स्थानीय नेताओं व कार्यकर्ताओं की बैठक लेंगे। वे पद्मश्री फूलबासन बाई यादव से भी मुलाकात करेंगे।