केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव का ऐलान, 5G की होगी लॉन्चिंग

केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव का ऐलान, 5G की होगी लॉन्चिंग


केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव का ऐलान, 5G की होगी लॉन्चिंग

नई दिल्ली 1 अगस्त । केंद्रीय संचार मंत्री अश्वनी वैष्णव ने आज ऐलान कर दिया है कि देश में शीघ्र ही 5G सेवा शुरू हो जाएगी उन्होंने कहा है कि अक्टूबर 2022 तक देश में मोबाइल उपभोक्ता 5G नेटवर्क के साथ जुड़ जाएंगे।

5G क्या है और मौजूदा 3G 4G सेवाओं से अलग कैसे है?

 

5G पांचवी जेनरेशन का मोबाइल नेटवर्क है, जो कुछ ही सेकेंड्स में बड़ा डेटा ट्रांसमीट कर सकता है. 3G और 4G की तुलना में 5G में लेटेंसी यानी धीमापन बहुत कम है, जिससे कि अलग-अलग सेक्टरों के यूजरों का अनुभव और बेहतर होगा. लेटेंसी कम होने से मतलब नेटवर्क की हाई-वॉल्यूम के डेटा को कम से कम देरी के साथ प्रोसेस करने की क्षमता से है. 5G के आने से यह भी उम्मीद है कि इससे रिमोट डेटा मॉनिटरिंग सेक्टरों जैसे कि- माइनिंग, वेयरहाउसिंग, टेलीमेडिसिन और मैन्युफैक्चरिंग में और ज्यादा विकास आएगा.