प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 116 ग्राम पंचायत कुष्ठ मुक्त, टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित

प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिले में 116 ग्राम पंचायत कुष्ठ मुक्त, टीबी रोगियों को पोषण किट वितरित



दुर्ग 13 मार्च । प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत निश्चय पोषण योजना के अंतर्गत टीबी रोगियों को पोषण किट का वितरण किया गया। साथ ही दुर्ग जिले को टीबी मुक्त बनाए जाने का संकल्प लिया गया।
टीबी उन्मूलन के लिए संकल्पित और समर्पित सत्यनारायण राठौर, संभाग आयुक्त दुर्ग, ऋचा प्रकाश चौधरी कलेक्टर दुर्ग, राम गोपाल गर्ग, आईजी दुर्ग, जितेंद्र शुक्ला, पुलिस अधीक्षक, दुर्ग उपस्थित थे।
डॉ अनिल कुमार शुक्ला जिला क्षय नियंत्रण अधिकारी दुर्ग ने कहा कि पूरे राज्य में सर्वाधिक दुर्ग जिले में ही आज तक 924 निश्चय मित्र बनाए गए हैं।प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत जिला जिला क्षय नियंत्रण विभाग के द्वारा पूरी टारटरता के साथ कार्य करते हुए अभी तक 116 ग्राम पंचायत को कुष्ठ मुक्त कर लिया गया है। इस दिशा में निरंतर कार्य किया जा रहे हैं ताकि दुर्ग जिले को कुष्ठ मुक्त जिला किया जा सके।