पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर लगाएं फलदार एवं छायादार पौधे

पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ अभियान के तहत राजस्व कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने श्रमदान कर लगाएं फलदार एवं छायादार पौधे


भिलाई नगर 01 जुलाई । ” पेड़ लगाओ पर्यावरण बचाओ ” अभियान में 1 जुलाई को समस्त राजस्व कर्मचारी/ अधिकारियों के द्वारा आज सुबह 8 से 11 बजे तक अपना श्रम दान करते हुए प्रकृति को उसका मौलिक सौंदर्य प्रदान करने स्पोर्ट्स सेंटर कैलाश नगर रोड में पौधारोपण किया गया। छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ छ. ग राजस्व निरीक्षक संघ, राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ के द्वारा पूरे प्रदेश में तीनों संगठन की सभी जिला इकाइयों से एवं प्रदेश पदाधिकारी से अपने-अपने जिलों में पौधारोपण की अपील की गई थी।

तीनों ही संगठन के प्रांताध्यक्षों क्रमशः नीलमणि दुबे प्रान्ताध्यक्ष छ. ग. कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, दीपचंद भारती – प्रान्ताध्यक्ष छ. ग राजस्व निरीक्षक संघ, भागवत कश्यप – प्रान्ताध्यक्ष राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ का मानना है कि पर्यावरण असंतुलन से ग्लोबल वार्मिंग, वैश्विक समस्या के रुप मे रुपांतरित हो रहा है जिसके भयावहपरिणाम से हम अवगत ही हैं। इस वर्ष की गर्मी ने 48 °C को पार कर लिया था। बढ़ती गर्मी ने ए.सी. एवं कूलर की मांग में असाधारण वृद्धि कर दी थी। परिणामतः CFC और कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा वातावरण में बढ़ती जा रही है। जिससे प्रतिवर्ष गर्मी में गुणोत्तर वृद्धि हो रही है। हम भौतिक संसाधनों का उपयोग कर कुछ समय के लिए राहत तो पा सकते हैं पर पूर्णकालिक समाधान हमें प्रकृति के मौलिक स्वरुप से ही प्राप्त होगा।
हम शासकीय कर्मचारी अपने पदीय कर्तव्य के साथ-साथ व्यस्तम जीवन से यदि पर्यावरण की प्रदुषण को कम करना चाहते हैं और प्रकृति के वास्तविक स्वरुप में उसे लाना चाहते हैं, प्राकृतिक संसाधनों का समुचित प्रयोग करना चाहते हैं तो इसका सबसे सरल माध्यम ” पेड़ ” लगाना ही है.

पर्यावरण संतुलन को बनाए रखने के लिए कैलाश नगर रोड में आज तीनों इकाइयों के दुर्ग जिला पदाधिकारी के द्वारा पौधारोपण किया गया। इस कार्य में श्रमदान करने वालों में तहसीलदार भिलाई नगर गुरुदत्त पंचभाये, प्रदेश सचिव कनिष्ठ प्रशासनिक सेवा संघ, पंचराम सलामे तहसीलदार दुर्ग, ज्योशना कलिहारी , चंद्रशेखर चंद्रकार, नायब तहसीलदार दुर्ग, प्रदेश महामंत्री राजस्व पटवारी संघ राजेश वंजारी जिला संरक्षक शत्रुहन मिश्रा, जिला अध्यक्ष प्रमोद श्रीवास्तव, जिला उपाध्यक्ष स्वदेश गुप्ता, शिवकुमार सोनी, तहसील अध्यक्ष संदीप देशमुख, नरेंद्र धुर्वे, चन्द्रिका प्रसाद खरे, खुमान दास, रवि राज शर्मा, जय प्रकाश यादव, नेहा देवांगन, शोषि दिल्लीवार, सरोज सेन, सिमा मेश्राम, अनिता साहू, मातृदेवी साहू, चंद्रकला लाऊँत्रे, मोनिका देवांगन, पवन साहू, गीतानंद पांडे, सहित समस्त राजस्व विभाग का अमला ने आज पौधारोपण कार्य मे अपनी सहभागिता दी। आंवला, चिरई जामुन, अमरूद, निम, करंज, करौंदा, गुल मोहर के छायादार एवं फलदार पौधे लगाए गए।