दुर्ग 27 सितंबर । अधिकारी कर्मचारी फेडरेशन के आह्वान पर चार सूत्रीय मांगों को लेकर कलम बंद, काम बंद, हड़ताल के तहत जिला मुख्यालय में आज एकदिवसीय हड़ताल के तहत धरना दिया गया एवं अपनी मांगों को लेकर जमकर नारेबाजी की गई।

अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के पदाधिकारी ने स्पष्ट रूप से कहा कि चुनाव के दौरान भाजपा ने संकल्प पत्र में मोदी की गारंटी का हवाला देकर सभी मांगों को पूर्ण करने का आश्वासन दिया था 1 वर्ष गुजरने को है परंतु प्रदेश सरकार के द्वारा वर्तमान समय में कर्मचारियों की प्रति मोदी की गारंटी पूरी नहीं की गई है इसलिए मजबूरी में आंदोलन करना पड़ रहा है यदि शीघ्र ही मांगे पूर्ण नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा।
अधिकारी कर्मचारी संगठन के दुर्ग संभाग के संयोजक राजेश चटर्जी ने कहा कि प्रदेश भाजपा सरकार को मोदी की गारंटी लागू करना होगा एवं महंगाई भत्ता देना होगा। सरकार ने जो वादा किया था उसको पूरा करना ही होगा।

अजाक्स के प्रदेश अध्यक्ष अनिल में श्याम ने कहा कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर आज अधिकारियों कर्मचारियों का प्रदर्शन जारी है प्रदेश सरकार को महंगाई भत्ता अवकाश नगदी कारण एचआरए एवं केंद्र के समान महंगाई भत्ता देना ही होगा।

अधिकारी कर्मचारी फैडरेशन के जिला संयोजक विजय लहरे ने कहा कि चार सूत्रीय मांगों को लेकर जिला मुख्यालय दुर्ग में आंदोलन जारी है। पूरे प्रदेश के 33 जिलों में सभी अधिकारियों कर्मचारियों के द्वारा आंदोलन किया जा रहा है। यदि सरकार के द्वारा शीघ्र ही मांगों को पूर्ण नहीं किया गया तो आंदोलन और उग्र हो सकता है।
नगरी निकाय के संयोजक संजय शर्मा ने कहा कि अत्यावश्यक सेवाओं को आज के आंदोलन से दूर रखा गया है। परंतु प्रदेश सरकार द्वारा संकल्प पत्र में किए गए वादों को पूरा नहीं किया गया तो आगामी दिनों में हत्या अत्यावश्यक सेवाएं भी बाधित की जा सकती है।

