मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में 7 अगस्त को वीर सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित

<em>मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग में 7 अगस्त को वीर सैनिकों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित</em>


दुर्ग 6 अगस्त । भारत सरकार युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के निर्देशानुसार हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग द्वारा 7 अगस्त को प्रातः 11ः30 बजे ’’वीरों का वंदन’’ कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता छात्र कल्याण, डाॅ. प्रशांत श्रीवास्तव तथा एनएसएस समन्वयक, डाॅ. आर. पी. अग्रवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान मेरी माटी मेरा देश के अंतर्गत शिक्षण संस्थाओं में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जानी है उन्हीं गतिविधियों में से एक है ’’वीरों का वंदन’’ इसके अंतर्गत भारतीय सेनाओं के सेवारत् अथवा सेवा निवृत्त सैनिकों का सम्मान किया जाना है। इसी निर्देश के परिपालन में विश्वविद्यालय की कुलपति, डाॅ. अरूणा पल्टा द्वारा गठित समिति के निर्णय अनुसार 37 एनसीसी बटालियन, दुर्ग के कर्नल हेमंत दुबे, कमांडिंग अफसर तथा सूबेदार मेजर भूपति थापा का भी सम्मान विश्वविद्यालय द्वारा किया जायेगा।

कार्यक्रम के द्वितीय चरण में विश्वविद्यालय द्वारा विश्व स्तनपान सप्ताह के अंतर्गत आयोजित जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन 07 अगस्त को दोपहर 12ः00 बजे से टैगोर हाॅल में आयोजित होगा। कार्यक्रम की संयोजक, डीसीडीसी, डाॅ. प्रीता लाल ने बताया कि हेमचंद यादव विश्वविद्यालय दुर्ग, भिलाई महिला महाविद्यालय, भिलाई तथा शासकीय वा. वा. पाटणकर कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय, दुर्ग द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित इस स्तनपान संबंधी जागरूकता कार्यक्रम में रायपुर की न्यूट्रिशन कंसलटेंट, डाॅ. रचना सक्सेना एवं जीन प्रैक्टिशनर तथा डायबिटीज संबंधी प्रशिक्षक डाॅ. श्वेता छाबड़ा का आमंत्रित व्याख्यान होगा।