टीकाकरण के घर-घर दस्तक अभियान के तहत प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 की टीम लोगों को कर रही प्रेरित
भिलाई नगर 30 नवंबर । घर घर दस्तक अभियान के तहत दुर्ग जिले मे 29 नवंबर से 2 दिसंबर तक विशेष कोविड टीकाकरण त्यौहार दिवस के रूप मे घोषित किया गया है। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भिलाई 3 के स्वास्थ्य सुपरवाइजर सैय्यद असलम ने बताया कि कलेक्टर डा सर्वेशवर भूरे मुख्य चिकित्सा एंव स्वास्थ्य अधिकारी डा गंभीर सिंह ठाकुर व जिला टीकाकरण अधिकारी डा सी बी एस बंजारे के मार्गदर्शन मे प्रत्येक घरो मे स्वास्थ्य विभाग की टीम जिसमे मितानिन, स्वास्थ्य संयोजक, एल एच व्ही सेक्टर सुपरवाइजर बीईईटीओ व मेडिकल आफिसर दस्तक देकर पूछेगी कि उस घर के सभी आयु वर्ग को कोविड के टीके लगे है कि नही सैय्यद असलम ने बताया कि कई लोग मैसेज नही आया के चक्कर मे दूसरा डोज नही लगाए है । जबकि उनका दूसरे डोज का समय हो चुका है कई लोग भम्र ओर अफवाह के कारण प्रथम डोज भी नही लगा पाये है। कई लोग एक डोज लगाकर सेंकड डोज के लिए नही जा रहे है सभी को जागरूक किया जा रहा है। तीसरी लहर के आशंका के मद्देनजर पूरी तरह उनकी काउसिलिंग जरूरी है । कई लोग अन्य बीमारियों व दवा चालू होने के कारण से टीका नही लगाए है । सभी काउंसलिंग करके समीप के केंद्र मे भेजकर टीकाकरण कराया जाएगा आज टीम मे डा विनय उपाध्याय, डा कीर्ति तिर्की ,एल एच व्ही श्रीमती रंजू विश्वास, बीईईटीओ व सेक्टर सुपरवाइजर सैय्यद असलम स्वास्थ्य संयोजक मुरली मनोहर वर्मा शामिल रहे।

