ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस का सख़्त एक्शन, 40 आरोपियों पर कार्रवाई

ऑपरेशन विश्वास के तहत दुर्ग पुलिस का सख़्त एक्शन, 40 आरोपियों पर कार्रवाई


दुर्ग, 19 जनवरी 2026। जिले में अड्डेबाजी, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन एवं उससे उत्पन्न कानून-व्यवस्था की स्थिति को गंभीरता से लेते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा ऑपरेशन विश्वास के अंतर्गत जिलेभर में एक साथ व्यापक एवं सघन विशेष अभियान चलाया गया। इस अभियान का उद्देश्य असामाजिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित करना, आम नागरिकों में सुरक्षा की भावना को मजबूत करना तथा कानून तोड़ने वालों को कड़ा संदेश देना रहा।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशानुसार एवं राजपत्रित अधिकारियों की प्रत्यक्ष निगरानी में जिले के समस्त थाना एवं चौकी क्षेत्रों में यह विशेष कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब सेवन करने एवं अड्डेबाजी में संलिप्त कुल 40 व्यक्तियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत विधिसम्मत कार्रवाई की गई।
थाना-वार कार्रवाई का विवरण इस प्रकार है—
थाना सुपेला – 04,
थाना पद्मनाभपुर – 04,
थाना पाटन – 04,
थाना उतई – 04,
थाना पुलगांव – 06,
थाना मोहन नगर – 05,
थाना भिलाई नगर – 03,
थाना कुम्हारी – 03,
थाना खुर्सीपार – 02,
थाना अण्डा – 01,
थाना नेवई – 01,
थाना जामुल – 01,
थाना पुरानी भिलाई – 02।
अभियान में जिले के सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों की सक्रिय सहभागिता रही। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जनशांति भंग करने वाले, सार्वजनिक स्थलों पर शराब सेवन करने वाले एवं अड्डेबाजी में लिप्त व्यक्तियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
दुर्ग पुलिस ने आम नागरिकों को आश्वस्त किया है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने हेतु इस प्रकार की सख़्त, निरंतर एवं बिना पूर्व सूचना के वैधानिक कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।