मिशन इंद्रधनुष के तहत उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी में बच्चों को लगा टीका, तृतीय चरण का आगाज
भिलाई नगर 4 अप्रैल । स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग से प्राप्त निर्देशो के तहत पाटन ब्लाक में मिशन इंद्रधनुष अभियान के तृतीय चरण प्रारम्भ हुआ। इसके अंतर्गत सभी उप स्वास्थ्य केन्द्रो में माइक्रोप्लान के तहत टीकाकरण का कार्य किया जा रहा है ।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ आशीष शर्मा ने बताया की मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत गर्भवती माताओ , शून्य से 2 वर्ष तक ऐसे बच्चे जिन्हें एक भी टीका न लगा हो या एक टीका लगने के बाद दूसरी बार टीका लगाने नहीं आया हो साथ ही 5 वर्ष पूर्ण कर चुके बच्चों का टीकाकरण किया जाना है । खंड विस्तार प्रशिक्षण अधिकारी चंद्रकांता साहू ने बताया की मिशन इंद्रधनुष अभियान के तहत माइक्रोप्लान के हिसाब से प्रतिदिन टीकाकरण का कार्य किया जायेगा, मिशन इंद्रधनुष अभियान फरवरी से आयोजित किया जा रहा है जो की अप्रेल माह तक तीन चरणों मे आयोजित किया जा रहा है । मिशन इंद्रधनुष तृतीय चरण के तहत प्रथम दिन उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी, मोरिद,बटंग, लोहरसी आदि जगहों पर टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया । सेक्टर पर्यवेक्षक राजेंद्र कुमार टण्डन ने उप स्वास्थ्य केंद्र फेकारी ,मोरिद आदि सत्रो का निरिक्षण किया, निरिक्षण के दौरान सेक्टर पर्यवेक्षक ने सत्र स्थल पर सभी आवश्यक सामग्रियों ड्यू लिस्ट,सभी प्रकार के टीके, विटामिन- ए घोल, इमरजेंसी दवाइयां ,आयरन गोली,हब कटर, जच्चा- बच्चा रक्षा कार्ड, ओआरएस पैकेट , ज़िंक गोलिया, टीकाकरण उपरांत होने वाले दुष्प्रभाव के प्रबंधन इत्यादि के बारे में जानकारी लिया एवं आवश्यक दिशा निर्देश दिए । इस अवसर पर विष्णु प्रसाद देवांगन, प्रीति वर्मा, खेलेंद्र कुर्रे, चन्द्रिका सिन्हा, बसंत कुमार साहू , कीर्तनी, धामिन, गायत्री, हिरोन्दी, सारिका ने सहयोग प्रदान किया।

