भिलाईनगर, 02 फरवरी 2026। क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी करंजा, भिलाई द्वारा आयोजित अंडर-13 एकदिवसीय क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत कल फाइनल मुकाबला खेला गया। फाइनल मैच जय हिंद क्रिकेट अकादमी रायपुर और इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी रायपुर के बीच खेला गया, जिसमें जय हिंद क्रिकेट अकादमी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए मुकाबला 7 विकेट से जीतकर खिताब अपने नाम किया।
फाइनल मुकाबले में इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी रायपुर ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम 100 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। बल्लेबाजी में समर्थ ने 31 रन बनाए, जबकि धनंजय बैरागी 23 रन बनाकर नाबाद रहे और लोकेश कुमार ने 12 रन का योगदान दिया।
जय हिंद क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में रोहन ने 4 विकेट झटके, एस. गुप्ता ने 3 विकेट लिए, जबकि रोहित यादव और लोकेश साहू को 1-1 सफलता मिली।
लक्ष्य का पीछा करते हुए जय हिंद क्रिकेट अकादमी रायपुर ने 3 विकेट खोकर 101 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। कप्तान लोकेश साहू ने शानदार अर्धशतक लगाते हुए 52 रन बनाए। कानव पटेल 19 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि विराट चौधरी ने 17 रन जोड़े। इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी की ओर से गेंदबाजी में समर्थ, धनंजय बैरागी और दर्श द्विवेदी ने 1-1 विकेट लिया।
मैच के अंपायर एस. बाल राजू एवं नुगेश्वर डहरिया रहे, जबकि स्कोरर की भूमिका पल्लवी एवं विनोद देवघरे ने निभाई।
पारितोषिक वितरण समारोह
फाइनल मैच एवं पुरस्कार वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयंतो हालदार (जनरल मैनेजर, कोसी रिजॉर्ट) रहे। विशेष अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अंडर-14 एवं अंडर-16 के चयनकर्ता परमजीत सिंह, नलिनी एसोसिएट्स के केहिरेंद्र साहू उपस्थित रहे।
पुरस्कार विजेता
- प्लेयर ऑफ द मैचः लोकेश साहू
- बेस्ट बैट्समैनः कार्तिक
- बेस्ट बॉलरः एस. गुप्ता
- बेस्ट विकेटकीपरः एकजोत सिंह
- बेस्ट फील्डर: रोहित यादव
- बेस्ट ऑलराउंडरः धनंजय बैरागी
- प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट: लोकेश साहू (जय हिंद क्रिकेट अकादमी)
इस अवसर पर क्रिकेट फाउंडेशन अकादमी के कोच शांतनु घोष, छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ के अंडर-14 एवं अंडर-16 के मुख्य कोच विभाष सिन्हा, जय हिंद क्रिकेट अकादमी के कोच विनोद यादव, इमर्जिंग क्रिकेट अकादमी के कोच टिकेंद्र ठाकुर सहित गौतम श्रीवास, लव वर्मा, प्रमोद रावत, नवाब खान, गुरवीर सिंह, नवीन तुलसी साहू, हरदीप सिंह, ओम यादव, प्रवीण डोंगरे सहित बड़ी संख्या में खेलप्रेमी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का सफल संचालन नीलेश कुमार यादव द्वारा किया गया।

