सुअर पकड़ने के विवाद को लेकर मामा-भांजे को तीन ने मिल कर पीटा, रिपोर्ट दर्ज
भिलाई नगर, 27 नवंबर। एचएससीएल कालोनी में बीती शाम सुअर पकड़ने के पुराने विवाद को लेकर तीन लोगों ने मामा और भांजा के साथ गाली गलौज करनी शुरू कर दी। जब मामा-भांजा ने उन्हें ऐसा करने से मना किया तो तीनों ने उनकी जमकर पिटाई की और भाग निकले। मामले की कल रात कोतवाली थाना में रिपोर्ट दर्ज करवायी गई है।
कोतवाली थाना एसआई राजीव तिवारी ने बताया कि बजरंग चौक रुआबांधा बस्ती निवासी 28 वर्षीय शंकर कंडरा कल शाम अपने मामा सनमुगम कंडरा एवं छोटे भाई प्रेम के साथ एचएससीएल कालोनी के पास खड़े हो दोस्त गोलू से बातचीत कर रहा था तभी मंगल दीवाना और करण अपने अन्य साथी के साथ आकर उनसे सुअर पकड़ने की पुरानी बात को लेकर गालियां देने लगे। उन्हें मना करने पर सभी ने शंकर और सनमुगम के साथ की। शंकर के चेहरे, दोनो पैर, पीठ और सनमुगम को पेट मे चोट आई है। शंकर की रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी दीवाना देवार, करण देवार और मंगल के खिलाफ 294, 323, 324, 34 व 506 के तहत अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में लिया है।

