नंदिनी से बाईक पर शराब बेचने चरोदा पहुंचे दो युवक गिरफ्तार
भिलाई नगर, 11 फरवरी। नंदिनी नगर से सोल्ड बिना नंबर की नई मोटर सायकल पर नंदौरी रोड चरोदा में अवैध शराब बेच रहे दो युवकों को भिलाई-3 पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों से बोरी में रखी 20 पौवा शराब, मोटर सायकल तथा शराब बिक्री की रकम जब्त की गयी है।
पुरानी भिलाई पुलिस ने जानकारी दी कि कल मुखबिर से सूचना मिली कि नंदौरी रोड नाला के पास दादर चरोदा में बाईक से बोरी में शराब बेची जा रही है। तत्काल मौके पर टीम पहुंची तो दो लोग एक प्लास्टिक बोरी में देशी मसाला शराब के साथ खडे़ हैं, वो पुलिस को देख भागने लगे। उन्हें बाईक समेत दबोच लिया गया। आरोपी जितेन्द्र कुर्रे पिता ब्रजलाल कुर्रे (28 वर्ष) निवासी ग्राम लंहगा और घासी कुर्रे पिता शिवाजी कुर्रेऋ(18 वर्ष) के खिलाफ छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 2015 की धारा 14(क) के तहत कार्रवाई की गयी है।

