दुर्ग में गांजा बेचते हुए पकड़ी गई दो महिला तस्कर, साढ़े 3 किलो गांजा जप्त

दुर्ग में गांजा बेचते हुए पकड़ी गई दो महिला तस्कर, साढ़े 3 किलो गांजा जप्त



दुर्ग 20 मार्च । थाना मोहन नगर पुलिस ने अवैध रूप से नशीली मादक पदार्थ गांजा बिकी करने वाले दो महिला आरोपियों को गिरफ्‌तार किया है। आरोपियों से कुल 3.553 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्त किया गया है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया।

चिराग जैन (भा०पु०से०) नगर पुलिस अधीक्षक दुर्ग नहीं बताया कि निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा थाना प्रभारी मोहन नगर के नेतृत्व में अवैध शराब, मादक पदार्थ, नशीली दवाईयों की अवैध कारोबार तस्करी व बिक्री करने वालो के खिलाफ लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में 19 मार्च को मुखबिर से सूचना मिला कि सिकोला भाठा दुर्ग निवासी दीपक ठाकुर, मुकेश चीरा तथा इनकी पत्नी दीपक ठाकुर के किराये के मकान में अवैध रूप से मादक पदार्थ गांजा रखे है तथा बिक्री कर रहे है। आरोपियो के विरूद्ध विधिवत वैधानिक कार्यवाही हेतु कर आरोपीगण के पास से कुल 3.553 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ गांजा को जप्त किया गया है। जिस पर अपराव क्रमांक 105/2025 धारा 20 (ख), 27 (क) एनडीपीएस एक्ट का पाये जाने से अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है। गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया है। प्रकरण में विवेचना जारी है।
उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी मोहन नगर निरीक्षक शिव प्रसाद चन्द्रा, सहायक उप निरीक्षक झुमुक लाल ठाकुर, गुप्तेश्वर यादव, प्रधान आरक्षक लक्ष्मीनारायण पात्रे एवं थाना मोहन नगर स्टाफ की सराहनीय योगदान रहा। अपराध धारा 20 (ख), 27 (क) नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी प्रियंका ठाकुर पति दीपक ठाकुर उम्र 24 साल साकिन सिकोला भाठा मंदिर के पास वार्ड नंबर 14 दुर्ग, सोनिया चौहान पति मुकेश उर्फ चीरा चौहान उम्र 20 साल साकिन सिकोला दुर्ग।