रेलवे पुल पर सेल्फी लेते हुए दो किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत

<em>रेलवे पुल पर सेल्फी लेते हुए दो किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत</em>


सीजी न्यूज़ ऑनलाइन डेस्क 26 जून, 26 जून। हरिद्वार जिले के रुड़की शहर में एक रेलवे पुल पर सेल्फी ले रहे दो किशोरों की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

लक्सर थाने की प्रभारी ममता गोला ने सोमवार को बताया कि दुर्घटना शनिवार की शाम की है, उस वक्त सिद्धार्थ सैनी (19) और शिवम सैनी ( 16 ) डोसनी रेलवे पुल पर सेल्फी लेते समय वहां से गुजर रही दिल्ली – देहरादून शताब्दी एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गए।

उन्होंने बताया कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गयी।

गोला ने बताया कि दोनों सोलानी नदी के किनारे किसी धार्मिक कार्यक्रम के लिए अपने परिवारों के साथ गांव से लक्सर आए थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि दिल्ली जाने वाली ट्रेन के अपनी ओर बढ़ने से अनजान दोनों किशोर सेल्फी लेने के लिए नदी पर बने रेलवे पुल पर चढ़े थे। (भाषा)