दुर्ग जिले में दो थाना प्रभारियों का तबादला, जमगांव-आर और अमलेश्वर की जिम्मेदारी बदली

दुर्ग जिले में दो थाना प्रभारियों का तबादला, जमगांव-आर और अमलेश्वर की जिम्मेदारी बदली


दुर्ग, 22 अगस्त 2026। दुर्ग पुलिस विभाग में प्रशासनिक कारणों से दो निरीक्षकों के थाना प्रभार में फेरबदल किया गया है। जिला के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल द्वारा 21 अगस्त को जारी आदेश के अनुसार दोनों निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक निरीक्षक मोह. तारीक हरीश को थाना प्रभारी जामगांव-आर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी अमलेश्वर बनाया गया है। वहीं निरीक्षक बसंत कुमार बघेल को थाना प्रभारी अमलेश्वर से स्थानांतरित कर थाना प्रभारी जामगांव-आर की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी आदेश में दोनों अधिकारियों का स्थानांतरण प्रशासनिक कारणों से किया जाना बताया गया है। आदेश में संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह आदेश उमनि/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, जिला-दुर्ग के हस्ताक्षर से 21 अगस्त 2026 को जारी किया गया है।