दुर्ग पुलिस में 2 SI का तबादला, पद्मनाभपुर व उतई थाने में मिली नई पदस्थापना

दुर्ग पुलिस में 2 SI का तबादला, पद्मनाभपुर व उतई थाने में मिली नई पदस्थापना


दुर्ग, 24 अगस्त 2026। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दुर्ग विजय अग्रवाल द्वारा प्रशासनिक कारणों से जिले के दो उप निरीक्षकों का तत्काल प्रभाव से अस्थायी स्थानांतरण किया गया है। दोनों अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
जारी आदेश के अनुसार उप निरीक्षक देवशरण सिंह को रक्षित केंद्र दुर्ग से स्थानांतरित कर थाना पद्मनाभपुर में पदस्थ किया गया है। वहीं उप निरीक्षक देवलाल साहू को रक्षित केंद्र दुर्ग से स्थानांतरित कर थाना उतई में नई पदस्थापना दी गई है।