भिलाई में दो अलग-अलग सड़क हादसे : कक्षा ग्यारहवीं की छात्र एवं ड्राइवर की मौत

भिलाई में दो अलग-अलग सड़क हादसे : कक्षा ग्यारहवीं की छात्र एवं ड्राइवर की मौत


🔴जामुल एवं खुर्सीपार थाना क्षेत्र का मामला

भिलाईनगर, 04 मई 2026। जामुल एवं खुर्सीपार थाना क्षेत्र के अंतर्गत दो अलग-अलग हुए सड़क हादसे में एक छात्रा एवं एक ड्राइवर की मौत हो गई। दोनों ही मामलों में पुलिस के द्वारा अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि जामुल थाना में कल दोपहर 1:30 बजे के करीब कक्षा 11वीं की छात्रा प्रीति पाल, लक्ष्मी व हिमानी दुपहिया वाहन से एसीसी कॉलोनी पुस्तक लेने के लिए अपनी सहेली के यहां गई हुई थी लौटते समय बोगदा पुलिया के पास नंदनी रोड पर ट्रक क्रमांक CG 07 9607 का चालक तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए दुपहिया को अपनी चपेट में ले लिया। जिसमें सवाल तीनों ही बच्चियों नीचे गिर गई। परंतु प्रीति पाल बीच के पहिए की चपेट में आ गई सर पर गंभीर चोट लगने के कारण उसकी मौत हो गई जबकि दोनों ही बच्ची को साधारण छोटे आई। प्रीति पाल 17 वर्ष निवासी कैलाश नगर हाउसिंग बोर्ड भिलाई की रहने वाली थी तथा कक्षा ग्यारहवीं में पढ़ती थी।
थाना प्रभारी जामुल रामेन सिंह ने बताया कि आरोपी ट्रक चालक राजकुमार को गिरफ्तार का ट्रक जप्त कर ली गई है।

खुर्सीपार सिग्नल पर ड्राइवर की मौत

नगर पुलिस अधीक्षक छावनी प्रशांत पैकरा ने बताया कि आज सुबह 6:15 बजे के करीब खुर्सीपार सिग्नल के पास तेज रफ्तार मेटाडोर 407 के द्वारा नेशनल हाईवे रोड पर खड़ी मेटाडोर 407 को पीछे से ठोकर मार दी इस दुर्घटना में एक ड्राइवर की मौत हुई है। कुर्सी पर पुलिस के द्वारा अपराध कायम कर मामले की विवेचना की जा रही है।