शिवनाथ नदी में दुपहिया वाहन सवार बहे दो लोग, एक की जान बची, दूसरे का शव आज निकला एसडीआरएफ दुर्ग टीम ने

शिवनाथ नदी में दुपहिया वाहन सवार बहे दो लोग, एक की जान बची, दूसरे का शव आज निकला एसडीआरएफ दुर्ग टीम ने


दुर्ग 23 सितंबर । मोहन नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत उरला गांव में दो पहिया वाहन सवार दो लोग शिवनाथ नदी में गिर गए। नदी में बहुत तेज होने के कारण दोनों बह गए। इसमें एक युवक किसी तरह पानी से बाहर आ गया, लेकिन दूसरा डूब गया। एसडीआरएफ की टीम आज दोपहर को उसका शव बरामद कर लिया है।

एसडीआरएफ दुर्ग प्रभारी नागेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि यह घटना रविवार शाम 6 बजे की है। भेड़सर गांव निवासी सियाराम पिता इंद्रजीत (48 साल) अपने एक साथी के साथ दुर्ग से अपने गांव जा रहा था। दोनों लोग दोपहिया वाहन में सवार थे। शिवनाथ नदी को पार करते समय अचानक अनियंत्रित हुआ और वाहन सहित नदी में गिर गए।
दुर्ग कंट्रोल रूम से उनके पास सूचना आई। सूचना मिलते ही डीप डाइविंग अनुभवी जवान राजकुमार यादव, नरोत्तम चंदेल, इंद्रपाल यादव की टीम को वहां भेजा गया। उन लोगों ने वहां कुछ देर तक रेस्क्यू किया, लेकिन शाम होने से रेस्क्यू का कार्य बंद कर दिया गया। इसके बाद सोमवार को फिर से सुबह एसडीआरएफ की टीम पानी में उतरी।

कई घंटे परिश्रम के बाद सियाराम का शव नदी के पानी से बरामद किया गया। टीम ने उसकी बॉडी को बाहर निकाला और पुलिस के हवाले कर दिया। टीम प्रभारी धनीराम यादव, राजू महानंद, चंद्रप्रकाश, चंद्रप्रताप, थानेश्वर, विनय, ओंकार, भानुप्रताप, हबीब खान का सराहनीय योगदान रहा।
मोहन नगर पुलिस ने शव को पंचनामा कार्रवाई के मरचुरी में भेज दिया है। वहां उनका पोस्टमार्टम किया जाएगा।