छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू से दो की मौत, मृतक ड्राइवर दुर्ग का, दूसरा हेल्पर झारखंड से, अभी तक मरने वालों की संख्या हुई 4

छत्तीसगढ़ के इस जिले में लू से दो की मौत, मृतक ड्राइवर दुर्ग का, दूसरा हेल्पर झारखंड से, अभी तक मरने वालों की संख्या हुई 4


सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क 01 जून । छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में लू से 2 लोगों की मौत हो गई. एक मृतक ड्राइवर दुर्ग का, तो दूसरा हेल्पर था. जिले में अब तक 4 लोगों की मौत लू से हो चुकी है.

जिस तरह तापमान बढ़ा है, उससे लोगों की परेशानी बढ़ गई है, क्योंकि जिले में पहली बार ऐसी स्थिति बनी है. आज भी लू की चेतावनी मौसम विभाग ने दी है.
दरअसल, जांजगीर के रेलवे स्टेशन के पास एक दिन पहले 1 बुजुर्ग की लू से मौत हुई थी. फिर शिवरीनारायण में कल 1 ड्राइवर जगपाल सिंह की लू से मौत हुई थी, जो जमशेदपुर झारखण्ड का रहने वाला था. इधर, चाम्पा में 1 ड्राइवर और हेल्पर की लू से मौत हो गई है. मृतक ड्राइवर अमरीक सिंह, दुर्ग के खुर्सीपार और हेल्पर शंभू कोरवा, धुरकी झारखण्ड के रहने वाला था।