श्रमिक की मौत के दो माह बाद BSP प्रबंधन के खिलाफ भट्टी थाने में अपराध दर्ज

श्रमिक की मौत के दो माह बाद BSP प्रबंधन के खिलाफ भट्टी थाने में अपराध दर्ज


भिलाईनगर, 03 जनवरी 2026। भिलाई इस्पात संयत्र एसएमएस 02 के ECR निमार्णाधीन भवन में कार्य के दौरान विंच मशीन का एक हिस्सा टूटने से ठेका श्रमिक मशीन के साथ नीचे गिर गया था। इस मामले में भट्टी पुलिस के द्वारा भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।
भिलाई भट्टी पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक 15 नवंबर 2025 के शाम 5:00 के करीब भिलाई इस्पात संयत्र एसएमएस 02 के ECR निमार्णाधीन भवन में कार्य के दौरान विंच मशीन का एक हिस्सा टूटने से ठेका श्रमिक देवेन्द्र चन्द्राकर पिता शिव चन्द्राकर उम्र 42 साल साकिन शंकर पारा वार्ड नंबर 62 स्टेशन मरोदा भिलाई थाना नेवई मशीन के साथ ECR निमार्णाधीन भवन के उपर से नीचे गिर गया था। जिसके कारण ठेका श्रमिक के सिर एंव शरीर में गंभीर चोट आने के कारण आहत को मेन मेडिकल पोस्ट 1 बीएसपी अस्पताल लेकर गये । जहां डाक्टर द्वारा चेक करने पर मृत घोषित कर दिया गया। संपूर्ण मर्ग जाचं में भिलाई इस्पात सयंत्र प्रबंधन द्वारा उपेक्षापूर्ण लापरवाही कार्य कराना पाये जाने पर अपराध धारा 106(1), 289 बीएनएस सदर का अपराध घटित होना पाये जाने पर बीएसपी प्रबंधन के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।