दो नाबालिगों ने उड़ा ली बुलेट 🛑 सात दिन के भीतर पुलिस ने रॉयल इनफिल्ड की जब्त 🛑 दो अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में

<em>दो नाबालिगों ने उड़ा ली बुलेट 🛑 सात दिन के भीतर पुलिस ने रॉयल इनफिल्ड की जब्त 🛑 दो अपचारी बालक पुलिस अभिरक्षा में</em>



भिलाई नगर, 03 फरवरी। ग्रीन चौक मोहन नगर क्षेत्र से 24 जनवरी को दुखहरण मानिकपुरी की रायल इनफील्ड बुलेट मॉडल स्टैंडर्ड 350 सीसी सीजी 07 बीबी 1607 को रियाज गैरज के सामने ग्रीन चौक से अज्ञात लोग चोरी कर ले गए थे। मोहन नगर पुलिस ने धारा 379 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया था।


एसएसपी द्वारा गठित टीम द्वारा घटना स्थल के आस-पास के मार्गों पर लगे सीसीटीव्ही कैमरों से फुटेज एकत्रित कर उनका सूक्ष्मता से अवलोकन किया गया। टीम द्वारा पूर्व में वाहन चोरी के संदेहियों एवं जेल से रिहा हुए पूर्व के आदतन अपराधियों पर सतत् निगाह रखी जा रही थी, विशेष सूत्र भी लगाये गये थे। इसी दौरान पता चला कि मोहन नगर क्षेत्र में विधि विरूद्ध संघर्षरत् दो अपचारी बालक बिना नम्बर की गाड़ी, जो कि चोरी की है चला रहे हैं। सूचना पर टीम द्वारा दोनों अपचारी बालकों को मय वाहन सहित सर्किट हाऊस के पीछे मोहन नगर क्षेत्र में घेराबंदी कर पकड़ा गया। प्रारंभिक पूछताछ पर टीम को गुमराह करते रहे एवं वाहन के संबंध में कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं किया किन्तु सतत् पूछताछ पर ग्रीन चौक के पास से मोटर वाहन रॉयल इनफील्ड को चोरी करना स्वीकार किया। अग्रिम कार्यवाही थाना मोहन नगर से की जा रही है।