पुरानी रंजिश पर 2 दिन पहले युवक पर किया था चाकू एवं कटर से जानलेवा हमला, तीन में से दो आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार

पुरानी रंजिश पर 2 दिन पहले युवक पर किया था चाकू एवं कटर से जानलेवा हमला, तीन में से दो आरोपी राजनांदगांव से गिरफ्तार


भिलाई नगर 27 जून । जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत पुरानी रंजीश को लेकर युवक पर चाकू एवं कटर से जानलेवा हमला करने के दो आरोपियों को पकड़ा गया है आरोपियों के पास से चाकू एवं कटर जप्त किया गया है। गिरफ्तार दोनों ही आरोपी आदतन मारपीट, चोरी, लुट के अपराध करने में संलिप्तता भी पाई गई है

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक भिलाई शहर सुखनंदन राठौर ने बताया कि जामुल थाना क्षेत्र के अंतर्गत घासीदास मैदान के पास रात 9:00 बजे प्रार्थी बाबी सोनी अपने दोस्तो के साथ खडा था उसी समय सोहेल खान उर्फ खलनायक, यश पाण्डेय उर्फ मसान तथा एन० जोनसन तीनो अपने अपने हाथ मे चाकु व कटर लेकर आये और पूर्व मे हुए विवाद व रंजीश को लेकर अश्लील गालियां व जान से मारने की धमकी देते हुए मुकेश यादव को तीनो एक राय होकर चाकू व कटर से जान से मारने की नियत से प्राण घातक प्रहार कर चोट पहुँचाये थे। जिससे मुकेश यादव के पेट, पीठ मे तथा बाये पैर मे गंभीर चोट आई थी। उक्त घटना की सुचना मिलने पर थाना जामुल मे अपराध क. 24 / 2024 धारा 307, 34 भादवि कायम किया गया था। थाना प्रभारी जामुल निरीक्षक कपिल देव पाण्डेय की टीम द्वारा आसपास के सर्दी क्षेत्र में आरोपियों के फरार होने की सूचना दी गई थी। जिस पर दो आरोपीयो को जिला राजनांदगाँव जीआरपी पुलिस के द्वारा पकडा गया है। तत्काल थाना जामुल पुलिस के द्वारा राजनांदगाँव जिले से दोनो आरोपी यश पाण्डेय उर्फ मसान तथा एन० जोनसन को अपनी कस्टडी में लेकर पुछताछ करने पर घटना करना स्वीकार किये है। अभिरक्षा मे लिये गये आरोपी यश पाण्डेय से बटनदार चाकू व एन० जोनसन से एक कटर जप्त किया गया है। घटना का एक अन्य आरोपी फरार है।
गिरफतार आरोपीयो को रिमाण्ड पर न्यायालय भेजा गया है। सम्पूर्ण कार्यवाही में अहम भूमिका उप.निरी. सौमित्री भोई, आरक्षक बालेन्द्र द्विवेदी, आरक्षक संजय मनहर, आरक्षक राधे लाल यादव की रही।