धूमधाम से मनेगा दो दिवसीय माता मंकीनम्मा महोत्सव 🟧 8 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 🟩 मंदिर परिसर में विशाल भंडारा 9 को

<em>धूमधाम से मनेगा दो दिवसीय माता मंकीनम्मा महोत्सव 🟧 8 को निकलेगी भव्य शोभायात्रा 🟩 मंदिर परिसर में विशाल भंडारा 9 को</em>



भिलाई नगर, 06 फरवरी। शीतला माता मंदिर व युवा तेलुगू समिति द्वारा हर वर्ष की तरह इस बार भी श्रीश्रीश्री माता मंकीनम्मा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। दो दिवसीय इस महोत्सव की शुरुआत 8 फरवरी को होगी तथा 9 फरवरी को मंदिर परिसर में विशाल भंडारा के साथ महोत्सव का समापन किया जाएगा।
आयोजन समिति के चिन्ना राव, पार्षद विनोद चेलक तथा जय प्रकाश आर्य ने बताया कि महोत्सव के दौरान 8 फरवरी गुरुवार को सुबह 11 बजे मंदिर परिसर से माता मंकीनम्मा की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। युवा तेलुगू समिति महोत्सव की तैयारी और व्यवस्था में जुटी हुई है। श्रीश्रीश्री माता मंकिनम्मा की शोभायात्रा 8 फरवरी को सुबह 11 बजे लिंक रोड, तेलगु मोहल्ला श्याम नगर, केम्प-2 से निकलेगी। इस पारंपरिक शोभायात्रा में सैकड़ों भक्त शामिल होंगे। महोत्सव के दौरान दिन भर विविध पूजा कार्यक्रम होंगे। महोत्सव के दूसरे दिन 9 फरवरी को श्रीश्रीश्री माता मंकीनम्मा ग्रुप भिलाई मंडल द्वारा विशाल भंडारा दोपहर 12 से शाम 4 बजे बजे तक किया जाएगा।