सखी सहेली आनंद मेला का दो दिवसीय आयोजन दुर्ग में, कल होगा शुभारंभ

सखी सहेली आनंद मेला का दो दिवसीय आयोजन दुर्ग में, कल होगा शुभारंभ


दुर्ग 7 अक्टूबर । विप्र मंडल महिला प्रकोष्ठ दुर्ग के तत्वावधान में 8 और 9 अक्टूबर शनिवार, रविवार को कृष्ण भवन सत्ती चौरा गंजपारा, दुर्ग में सखी- सहेली आंनद मेले का आयोजन किया गया है । मेले का समय दोपहर 2 से 7 बजे तक रहेगा, जिसमे मुख्य अतिथि श्रीमती मंजू वोरा एवं विशेष अतिथि के रूप में नमिता शर्मा ,वनिता शर्मा चेम्बर ऑफ कॉमर्स की अध्यक्ष पायल कुमट उपस्थित रहेंगी । समिति की अध्यक्षा अन्नपूर्णा शर्मा ने बताया कि एक ही छत के नीचे सभी प्रकार के घरेलू सामान, चटपटे व्यंजन, साड़ियां सूट, बेड-शीट, उपयोगी वस्त्र, लाख की चूड़ियां, साज-श्रृंगार के सामान, त्यौहार के लिए सजावटी सामान, पूजा सामग्री इत्यादि उपलब्ध होंगी । बच्चों के मनोरंजन के लिये अलग से व्यवस्था रखी गई है। 20 से अधिक स्टॉल बुक हो चुके है । आप सभी से आग्रह है कि दीपावली से पहले खरीदारी के लिये महिलाओं द्वारा संचालित सखी-सहेली आनंद मेले में अवश्य पधारे।