40 हजार रुपए की रिश्वत लेते पुरानी भिलाई थाने के दो आरक्षक कैमरे में हुए कैद, पुलिस अधीक्षक ने शिकायत के बाद किया निलंबित विभागीय जांच के दिए आदेश
दुर्ग 12 जुलाई पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ दो आरक्षक से महिला से 40 हजार रुपए घूस लेते हुए कैमरे में कैद होने का मामला पुलिस अधीक्षक दुर्ग तक पहुंचा था जिस पर पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने कार्यवाही करते हुए दोनों ही आरक्षकों को आज निलंबित कर दिया है। साथ ही विभागीय जांच के आदेश देते हुए दोनों को पुलिस लाइन दुर्ग में अटैच कर दिया गया है।

मामला इस प्रकार है कि भिलाई 3 निवासी इस मामले की प्रार्थना जुमरातन बेगम का पंचशील नगर निवासी मोहम्मद इकबाल रसूल के साथ 4 साल पुराना रुपयों का लेन देन था इस पर महिला परेशान होकर भिलाई 3 थाने पहुंची थी। मोहम्मद इकबाल रसूल के खिलाफ शिकायत करना चाहती थी इसके पूर्व भिलाई 3 थाने में पदस्थ आरक्षक विजय सिंह एवं आरक्षक कृष्णा सिंह ने महिला को शिकायत करने से रोक लिया। मोहम्मद रसूल से बकाया राशि वसूल करने आश्वस्त किया तथा वसूली की रकम का 10% रिश्वत के रूप में मांग की थी दोनों ही पक्षों के मध्य सौदा तय होने के बाद आरक्षक विजय सिंह एवं कृष्णा सिंह के द्वारा मोहम्मद रसूल से मुलाकात कर महिला जुमरातन बेगम बेगम को बकाया राशि 7 लाख 50 हजार रुपए दिलाने के लिए इकरारनामा बनाया गया परंतु कुछ दिन बाद वह दोनों ही पक्षों के मध्य दोनों आरक्षकों की मध्यस्थता से साढे 6 लाख रुपए पर सहमति बनी थी। पहली किस्त के रूप में मोहम्मद इकबाल रसूल ने साढे 3 लाख रुपए का भुगतान प्रार्थीया जुमरातन बेगम को किया था। 10 प्रतिशत रिश्वत की राशि 40000 रुपए लेते हुए दोनों आरक्षक कैमरे में कैद हो गए इसकी शिकायत महिला के द्वारा की गई थी जिस पर प्रथम दृष्टया दुर्ग पुलिस अधीक्षक डॉ अभिषेक पल्लव ने पुरानी भिलाई थाना में पदस्थ आरक्षक क्रमांक 1489 विजय सिंग एवं आरक्षक क्रमांक 448 कृष्णा सिंग को तत्काल निलंबित कर दिया गया है व पृथक से विभागीय जाँच संस्थित कर दिया गया। तब तक इनका कार्यस्थल पुलिस लाइन दुर्ग होगा।

