भट्टी थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी को नोटिस ,मामला कार्य के दौरान घोर लापरवाही का

भट्टी थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी को नोटिस ,मामला कार्य के दौरान घोर लापरवाही का


भट्टी थाने के दो आरक्षक लाइन अटैच, थाना प्रभारी को नोटिस ,मामला कार्य के दौरान घोर लापरवाही का

भिलाई नगर 28 सितंबर । जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बद्रीनारायण मीणा ने भिलाई भट्टी थाना पेट्रोलिंग टीम के 2 आरक्षक को कार्य के दौरान घोर लापरवाही बरतने के कारण लाइन अटैच कर दिया है । साथ ही भिलाई भट्टी थाने के प्रभारी बृजेश कुशवाहा को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।

गौरतलब हो कि 2 दिन पूर्व सेक्टर 1में एक धर्म समुदाय के लोगों  के साथ एक महिला के द्वारा वाद विवाद करते हुए मारपीट की गई थी इस दौरान उक्त स्थल पर भिलाई भट्टी थाने की पेट्रोलिंग टीम में शामिल आरक्षक 799 शफीक अहमद व आरक्षक 1064 संजय सोनी मौजूद थे । जारी वाद विवाद के दौरान दोनों ही आरक्षक के द्वारा किसी भी प्रकार से हस्तक्षेप नहीं किया गया । महिला द्वारा थप्पड़ मारे जाने का वीडियो सोशल मीडिया में प्रसारित हो गया था । जिसका अवलोकन जिले के पुलिस अधिकारियों ने भी कर लिया था । घटना स्थल पर आरक्षकों की मौजूद होने के बावजूद कानून व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए विवाद को किसी भी प्रकार से रोकने का प्रयास नहीं किया गया था । जिसे पुलिस के अधिकारियों ने दोनों आरक्षक के इस कृत्य को घोर लापरवाही मानते हुए आज दोनों आरक्षक  शफीक अहमद व संजय सोनी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी कर दिया  है। साथ ही थाना प्रभारी भिलाई भट्टी को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया है।