जंगली दंतैल हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम, वन अमला पहुंचा घटना स्थल

जंगली दंतैल हाथी के हमले में दो सगे भाइयों की मौत, गांव में पसरा मातम, वन अमला पहुंचा घटना स्थल


सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 जुलाई । जशपुर जिले में हाथियों का उत्पात जारी है. बीती रात तपकरा वन परिक्षेत्र के ग्राम केरसई में हाथियों के दल ने एक घर को तोड़ दिया और घर में सो रहे दो सगे भाइयों को पटक-पाटकर मार डाला, जबकि परिवार के अन्य सदस्यों ने भागकर अपनी जान बचाई. घटना की सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई है. और आगे की कार्यवाही में जुट गया है।

आपको बता दें कि तपकरा वन परिक्षेत्र में बीते एक पखवाड़े से जंगली हाथी दहशत फैला रहा है। इस दौरन उसने कई घरों को नुकसान भी पहुचाया है। घटना के सम्बंध में मिली जानकारी के मुताबिक तपकरा वन परिक्षेत्र के केरसई गाव में बीती रात 2 से 3 बजे की दरम्यान कच्चे के मकान में सो रहे 2 सगे भाईयों को एक दंतैल ने बारी बारी से कुचलकर मौत के घाट उतार दिया ।
बताया जा रहा है हाथी ने पहले मकान तोड़ना शुरू किया,इसकी आहट सुनकर जब एक भाई बाहर आने लगा तो दंतैल ने उसे सूंड में लपेटकर पटकना शुरू कर दिया और कुचल कर उसकी जान ले ली, वहीं जब दूसरा भाई अपने भाई को बचाने आया तो तो हाथी उस पर भी टूट पड़ा और उसे भी मार डाला, हाथी के हमले से कोकडे पिता रामसाय  45 वर्ष, पड़वा पिता रामसाय 43 वर्ष की मोत हो गई। दोनों सग्गे भाई हैं। पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर मौजूद है।

इधर घटना की जानकारी मिलते ही डीएफओ जितेंद्र उपाध्याय भी घटना पर पहुंचे उन्होंने बताया कि तपकरा वन परिक्षेत्र में लगभग 6 महीने से हाथियों का झुंड घूम रहा है। अभी 9 लोनर हाथी क्षेत्र में है सभी की निगरानी वन विभाग एवं हाथी मित्र दल के द्वारा की जा रही है उन्होंने बताया कि बीती रात 3 बजे जंगली हाथी के हमले में मोत हुई है, पंचनामा सहित विभागीय कार्रवाई की जा रही है और तत्कालीन सहायता राशि की उपलब्ध कराई जा रही है। इसके साथ ही जंगल के अंदर घर बनाकर रहने वालों को वहां से निकलकर सामुदायिक भवन में रखा जा रहा है।