दो भाइयों ने टांगिया एवं स्टील पाइप से युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

दो भाइयों ने टांगिया एवं स्टील पाइप से युवक पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर


🔴 पुरानी रंजिश का मामला नंदिनी थाने में अपराध दर्ज

भिलाई नगर 28 जुलाई। नंदिनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कौशलपुर मोहरेंगा, वार्ड क्रमांक 16, में कल शाम को पुरानी रंजिश वश दो भाइयों ने युवक पर टांगिया एवं स्टील पाइप से जानलेवा हमला किया गंभीर अवस्था में युवक का प्राथमिक इलाज अहिवारा स्वास्थ्य केंद्र में किया गया। गंभीर स्थिति के कारण युवक को हायर सेंटर में रेफर कर दिया गया।
रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी दोनों भाइयों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

नंदिनी पुलिस ने बताया कि प्रार्थी रंजीत यादव ग्राम कौशलपुर मोहरेंगा, वार्ड क्रमांक 16, पानी टंकी के पास रहता है। रोजी मजदूरी का काम करता है। 27 जुलाई के शाम 06.00 बजे रंजीत यादव एवं जयराम यादव अटल अवास के सामने प्रायमरी स्कूल के पास बैठे थे। उसी समय विक्कीा वर्मा आया और जयराम यादव के साथ पुरानी बातो को लेकर वाद विवाद कर रहा था। जिसे जयराम यादव ने वाद विवाद करने से मना किया तो विक्की वर्मा आवेश में आकर गालिया देते हुए, जान से मारने की धमकी दी। सामने पडे पत्थर से सिर में मारा और वहा से भागते भागते अपने भाई विकास वर्मा को लेकर आने की धमकी देते हुए अपने घर की ओर गया। कुछ देर में विक्की वर्मा अपने हाथ में टंगिया लिये तथा विकास वर्मा अपने हाथ में स्टील का पाईप लेकर आये और जयराम यादव के उपर हमला कर दिये जयराम यादव के सिर में विक्की वर्मा ने टगिया से तथा विकास वर्मा ने स्टील के पाईप से जानलेवा हमला किया। जिससे जयराम यादव के सिर में गंभीर चोट आई जयराम को गंभीर रक्त रंजित अवस्था में रंजीत यादव अपने चाचा वीरेन्द्रा यादव के साथ उपचार हेतु शासकीय अस्पताल अहिवारा ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद जयराम यादव को हायर सेंटर रिफर ‍किया गया है। विक्‍की वर्मा एवं विकास वर्मा ने हत्या करने की नियत से जयराय यादव के उपर टंगिया व स्टील के पाईप से प्राण घातक हमला किये है। रंजीत यादव की रिपोर्ट पर से नंदिनी पुलिस के द्वारा आरोपी विक्‍की वर्मा व विकास वर्मा के मिला धारा 109-BNS, 3(5)-BNS के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।