रूआबांधा में दो सटोरिए सपडा़ए, दस हजार जब्त
भिलाई नगर, 11 फरवरी। रूआबांधा में दो अलगग-अलग जगह सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टे के अंको का दांव लगवा रहे आरोपियों को भिलाई नगर पुलिस ने धरदबोचा है। आरोपियों के खिलाफ सार्वजनिक द्यूत (छत्तीसगढ़ संशोधन) अधिनियम 1976 की धारा 4(क) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

कोतवाली पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि आजाद चौंक मंच के पास रुआबांधा में शोयेब अख्तर उर्फ गोलु नामक युवक सट्टा-पट्टी लिखकर सट्टे के अंकों का दांव लगवा रहा है। पुलिस टीम ने 21 वर्षीय शोयेब अख्तर उर्फ गोलु पिता नबी अहमद निवासी आजाद चौंक रुआबांधा को पकड़ तलाशी में 5 नग सट्टा पट्टी, कार्बन प्रति जिसमे विभिन्न अंकों के सामने रुपये पैसे का लेख है, नगदी रकम 7 हजार 250 रुपये जब्त किए। रूआबांधा में ही अमन डेली नीड्स के सामने 19 वर्षीय विकास गेण्ड्रे पिता समारू राम गेण्ड्रे निवासी जैन मंदिर के पास रुआबांधा को भी सट्टा पट्टी लिखते रंगे हाथ पकड़ा गया है। उसके कब्जे से 5 नग सट्टा पट्टी, नगदी रकम 3 हजार 50 रुपये और पेन जब्त की गयी। कोतवाली थाना में आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर दोनों को मुचलका पर छोड़ दिया गया है।

