वैशालीनगर विधानसभा क्षेत्र में खुलेंगे दो आत्मानंद स्कूल, श्रमिक बस्ती के बच्चे भी पढ़ेंगे अंग्रेजी
भिलाई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने वैशाली नगर विधानसभा क्षेत्र में दो आत्मानंद स्कूल शुरू किए जाने को मंजूरी दी है। इससे क्षेत्र के लोगों में हर्ष व्याप्त है। सुपेला और कैंप एरिया श्रमिक बहुल है जो बहुत कम पारिश्रमिक में अपना जीवन यापन करने को मजबूर है। ऐसी स्थिति वे अपने बच्चों को अंग्रेजी माध्यम के स्कूल में दाखिला करा पाने असमर्थ है। इसे देखते हुए क्षेत्र के निवासियों ने जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मुकेश चंद्राकर से मिलकर कैंप एरिया में एक-एक आत्मानंद स्कूल खोलने की मांग की थी। जिस पर कांग्रेस अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री से मिलकर नागरिकों की मांग से अवगत कराया। मुख्यमंत्री ने स्कूल खोले जाने का आश्वासन दिया। जिसके बाद शासन व प्रशासन स्तर पर तत्काल कार्रवाई करते हुए सुपेला और कैंप एरिया में दो आत्मनंद स्कूल प्रारंभ करने के प्रस्ताव को भेज दिया गया।
