बहुचर्चित प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के दो आरोपी 22 जनवरी तक रहेंगे पुलिस रिमांड पर, एक को मिली जमानत

बहुचर्चित प्रोफेसर पर जानलेवा हमले के दो आरोपी 22 जनवरी तक रहेंगे पुलिस रिमांड पर, एक को मिली जमानत


भिलाई नगर 14 जनवरी। शासकीय खूबचंद बघेल भिलाई 3 महाविद्यालय के बहुचर्चित असिस्टेंट प्रोफेसर विनोद शर्मा पर जानलेवा हमला के मामले में गिरफ्तार आरोपियों प्रोबीर शर्मा और धीरज वस्त्रकार को आज न्यायालय से 22 जनवरी तक रिमांड पर पुलिस को सौंप दिया गया है।
वहीं रेलवे कर्मी टी पवन कुमार को बीएनएस की धारा 249 में 50 हजार के मुचलके पर जमानत पर रिहा कर दिया गया। शहर के तीन से चार थाना प्रभारी एवं पुलिस अधिकारियों की मौजूदगी में आज प्रोबीर शर्मा, धीरज वस्त्रकार व टी पवन कुमार को न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी सुश्री अमिता जायसवाल के भिलाई-3 स्थित न्यायालय में पेश किया गया था । इसके पूर्व दोपहर 12 बजे जेल से लेकर पुलिस भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच न्यायालय में शाम के समय पेश किया गया। तीनों आरोपियों को आज केन्द्रीय जेल से भारी सुरक्षा के बीच न्यायालय लाया गया था ।
सूत्रों की मानें तो पूछताछ में आरोपियों के द्वारा वारदात के समय इस्तेमाल किए गए मोबाइल फोन को फरारी के दौरान छत्तीसगढ़ से दीगर प्रदेश में कहीं फेंक दिए जाने का पता चला है। इस मोबाइल की बरामदगी के लिए पुलिस की टीम उन्हें लेकर उस प्रदेश में जाएगी। वहीं रिमांड के दौरान पुलिस पूछताछ की विडियो ग्राफी कराया जाएगा।
आपको बता दें कि 12 जनवरी को इस मामले में दुर्ग पुलिस के द्वारा मुख्य आरोपी प्रोबीर शर्मा को आंध्र प्रदेश के काकीनाडा क्षेत्र से उनकी पत्नी के साथ गिरफ्तार किया गया था। एक और फरार आरोपी धीरज वस्त्रकर भी गिरफ्तार किया गया था। यह अन्य आरोपी टी पवन कुमार इन चारों को 13 जनवरी को पुलिस दुर्ग लेकर आई थी कल देर शाम भिलाई तीन स्थित न्यायालय में पेश किया गया था। जहां से चारों को एक दिन की न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया था।