चैन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा सीसीटीवी फुटेज से हुई चुनाव आरोपियों से मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन किया जप्त

चैन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा सीसीटीवी फुटेज से हुई चुनाव आरोपियों से मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन किया जप्त


चैन स्नैचिंग के दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ा सीसीटीवी फुटेज से हुई चुनाव आरोपियों से मंगलसूत्र एवं घटना में प्रयुक्त दुपहिया वाहन किया जब

भिलाई नगर 14 जुलाई । थाना भिलाई भट्टी के चैन स्नेचिंग मामले में दुर्ग पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के पास से मंगलसूत्र भी जप्त कर दिया है। पता पूछने का बहाना लूट की घटना को अंजाम दिया था । एन्टी क्राईम एवं सायबर यूनिट दुर्ग एवं थाना भिलाई भट्टी की संयुक्त कार्यवाही।

मामले का सक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि 12 जुलाई को प्रार्थिया पी. सुमनलता दोपहर में एक्टीवा गाड़ी से अपनी लड़की को स्कूल से लेकर अपने घर सैक्टर 02 सड़क नंबर 11 पहुंची थी कि दो लड़के लाल रंग की प्लेजर गाड़ी में आकर रुके और पता पूछने के बहाने प्रार्थिया के गले से सोने का मंगलसूत्र खींच कर फरार हो गये थे, छीना-झपटी के दौरान प्रार्थिया को चोट भी आई थी, प्रार्थिया की रिपोर्ट पर थाना भिलाई भट्टी में अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया।

टीम द्वारा संदेहियों पर निगाह रखी जा रही थी, आदतन अपराधियों व जेल से रिहा हुये अपराधियों से पूछताछ कर पतासाजी के प्रयास किये जा रहे थे विशेष सूत्र भी लगाये गये थे एवं सीसीटीवी कैमरा का अवलोकन किया गया, अवलोकन के दौरान दो संदेहियों के फूटेज प्राप्त हुये, प्राप्त फूटेज पर टीम द्वारा तत्काल आरोपियों की पहचान कर आरोपी बसंत वर्मा एवं अमनप्रीत सिंह को पकड़ा गया, आरोपियों से सोने का मंगलसूत्र बरामद किया गया। अग्रिम कार्यवाही थाना भिलाई भट्टी से की जा रही है।

उक्त कार्यवाही में थाना भिलाई भट्टी से सउनि नागेन्द्र बंछोर एवं एसीसीयू से सउनि पूर्ण बहादूर, प्र. आर. रोमन सोनवानी, आरक्षक अनुप शर्मा, मो. शमीम, जुगनू सिंह, पंकज चतुर्वेदी की उल्लेखनीय भूमिका रही।