भिलाई में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 30000 का गांजा जप्त

भिलाई में गांजा बिक्री करते दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपियों से 30000 का गांजा जप्त


भिलाई नगर 26 जुलाई। थाना भिलाई नगर पुलिस के द्वारा अवैध रुप से गाँजा बिक्री करने वाले आरोपीगणो को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास एक सफेद रंग की बोरी मे रखकर बिक्री के लिये ग्राहक तलाश रहे थे। आरोपीगणॊ के कब्जे से कुल 01 किलोग्राम 363 ग्राम गांजा बरामद किया गया है। जब्तशुदा गांजा की कीमत करीबन 30,000/- रुपये बताई गई है। ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत पुलिस को सफलता प्राप्त हुई है।

जिला पुलिस प्रवक्ता श्रीमती पद्मश्री तवर ने बताया कि ऑपरेशन विश्वास अभियान के तहत* व्दारा मादक पदार्थो के अवैध कारोबार , नशीली दवाईयों , गांजा तस्करी , खरीदी / बिक्री जैसे सुखे नशे के कारोबार करने वालो के विरुद्ध सख्त से सख्त कार्यवाही करने के लिए प्रतिबद्ध दुर्ग पुलिस के थाना भिलाई नगर द्वारा आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास गांजा रखकर अवैध रुप से बिक्री करने के लिये ग्राहक तलाश रहे आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर एनडीपीएस. एक्त के तहत कार्यवाही की गयी|
25 जुलाई को थाना भिलाई नगर पुलिस को जरिए मुखबीर सूचना प्राप्त हुआ कि, आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास भिलाई मे दो व्यक्ति अपने पास गांजा रखकर बिक्री करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है| आयकर भवन सेक्टर 06 खंडहर के पास भिलाई पहुंचकर घेराबंदी कर मुखबीर के बताये अनुसार व्यक्तियों को पकड़ा गया। पूछताछ पर आरोपियों ने अपना नाम 1 जगदीश भारती 2. अंकित सुर्यवंशी बताये, जिनके कब्जे से एक सफेद रंग की बोरी मे रखे अवैध मादक पदार्थ गांजा वजनी 01.363 किलोग्राम मिला। आरोपीगणो के विरुद्ध एनडीपीएस. एक्ट के तहत विधिवत कार्यवाही किया गया। थाना भिलाई नगर मे अपराध क्र. 378/2025 धारा 20(ख ) एनडीपीएस. एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर आरोपीगणो को गिरफ्तार किया जाकर न्यायिक अभिरक्षा मे न्यायालय पेश किया गया है |

गिरफ्तार आरोपी – 1 जगदीश भारती पिता द्वारिका भारती उम्र 26 साल साकिन कुंदरापारा रुआबांधा बस्ती भिलाई नगर जिला दुर्ग
2.अंकित सुर्यवंशी पिता रमेश सुर्यवंशी उम्र 31 साल साकिन गुप्ता किराना स्टोर्स के पास शनिचरी बाजार रुआबांधा बस्ती भिलाई

जप्त मादक पदार्थ:- गांजा 01.363 किलोग्राम कीमती 30,000/- रुपए ‎