मारपीट कर विडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट कर विडियो वायरल करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार


भिलाई नगर, 01 जून । मारपीट कर विडियो बनाकर विडियो वायरल करने वाले आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही करते हुए दुर्ग पुलिस द्वारा दो को गिरफ्तार किया गया है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) सुखनंदन राठौर एवं नगर पुलिस अधीक्षक छावनी हरिश पाटिल ने बताया कि एसीसीयू टीम व थाना प्रभारी पुरानी भिलाई निरीक्षक पी.डी. चन्द्रा के नेतृत्व में एसीसीयू एवं थाना की एक संयुक्त टीम गठित कर कार्यवाही हेतु लगाया गया था।

प्रार्थी युवराज ठाकुर पिता भरत ठाकुर उम्र 20 वर्ष निवासी उमदा द्वारा थाना पुरानी भिलाई में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि आरोपी शुभम नंदी, आयुष तिवारी, लक्की ठाकुर प्रार्थी से पैसा लिया था । जिसे मांगने के लिए शुभम नंदी के एमपीईबी कालोनी भिलाई 03 के खण्डहर क्वाटर में जाने पर शुभम नंदी, आयुष तिवारी, लक्की ठाकुर तीनों के द्वारा प्रार्थी को कमरे में बंद कर हम लोगो से पैसा मांगने के लिए आये हो तुम पुलिस में हमारे खिलाफ मुखबीरी करते हो जेल भिजवाये थें । हमारा 10 हजार रूपये खर्च हुआ है उसे दो नहीं तो तुमको जान से मार डालेंगे कहकर तलवार दिखाकर डराते हुए दोनो हाथों को गमछा से बांधकर हाथ मुक्का व बेल्ट से मारपीट कर विडियो बनाने व उक्त विडियो को वायरल किये जाने पर रिपोर्ट दर्ज कराया गया था। दौरान विवेचना मारपीट कर विडियो वायरल करने वाले अरोपी शुभम नंदी, लक्की ठाकुर का पतासाजी कर आज गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। आरोपियों के विरूद्ध थाना पुरानी भिलाई, खुर्सीपार, नेवई, सुपेला में चोरी व अन्य मामलों के कई प्रकरण दर्ज हैं। इस तरह से विडियो वायरल करने वालों के विरूद्ध कार्यवाही लगातार जारी रहेगी।