फोरलेन रोड पर हाईवे पेट्रोल पंप के पास ट्रक टैंकर ने कुचला, महिला पत्रकार की मौत, रायपुर से दुर्ग जा रही थी
भिलाई नगर 12 जनवरी । फोरलेन रोड पर हाईवे पेट्रोल पंप के पास रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही दुपहिया वाहन सवार युवती को ट्रक टैंकर द्वारा कुचल दिया गया । जिसके कारण महिला पत्रकार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि शाम 4:30 बजे के करीब दुपहिया वाहन क्रमांक सीजी 07 बीएल 7690 में सवार महिला पत्रकार महिमा शर्मा रायपुर से दुर्ग की ओर जा रही थी। फोरलेन रोड पर इसी दौरान न् हाईवे पेट्रोल पंप के करीब दुपहिया वाहन फिसलने से महिला पत्रकार सड़क पर गिर गई जिसे पीछे से आ रहे ट्रक टैंकर क्रमांक सीजी 07 सीबी 0181 के चालक द्वारा अपनी चपेट में ले लिया। जिसके कारण युवती का सिर कुचल गया। इस दुर्घटना में युवती की घटनास्थल पर ही मौत हो गई रिपोर्ट पर से छावनी पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर विवेचना में लिया है। नगर पुलिस अधीक्षक कौशलेंद्र पटेल ने बताया कि शव को शव गृह में रखा दिया गया है।

