बोलेरो वाहन से कुचलकर ट्रक कंडक्टर की हत्या, फरार दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, धमधा पुलिस की कार्रवाई

बोलेरो वाहन से कुचलकर ट्रक कंडक्टर की हत्या, फरार दोनों आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार, धमधा पुलिस की कार्रवाई


दुर्ग 18 मार्च। धमधा पुलिस ने हत्या के आरोपियो को 24 घंटे के अंदर गिरफ्तार किया गया।
धमधा पुलिस ने बताया कि प्रार्थी बलकार सिंह पिता अवतार सिह 48 साल निवासी टेकराम बुढडाजी नगर कामठी रोड थाना पांचपौली जिला नागपुर महाराष्ट्र ने रिर्पोट लिखाया कि 15 मार्च को रात करीबन 10.30 बजे अपने ट्रक क्रमांक एम एच 40 बी एल 5734 मे सरिया भरकर बिलासपुर सिमगा बेमेतरा होते हुये आ रहे थे तभी ठेलका ढाबा से पहले अचानक एक बोलेरो वाहन क्रमांक सीजी 07 ए टी 3002 का चालक एंव अन्य बैठा हुआ था जो प्रार्थी के ट्रक की ओर आ रही थी तभी प्रार्थी अपने ट्रक को रोक दिया फिर भी बोलेरो वाहन द्वारा टक्कर मार दिया तब इसके हेल्पर टीढी उर्फ गणेश दुबे ट्रक से उतरकर
चिल्लाया तब बोलेरो वाहन के चालक द्वारा अपनी बोलेरो को पीछे लेकर जानबूझकर हत्या करने की नियत से सामने से जोरदार टक्कर मारकर टीढी उर्फ गणेश दुबे के उपर बोलेरो को चढ़ा दिया जिससे टीढी उर्फ गणेश गिर गया और टीढी की मौके पर ही मृत्यु हो गई कि रिपोर्ट पर थाना धमधा में वाहन बोलेरो क्रमांक सीजी 07 ए टी 3002 का चालक एवं अन्य के खिलाफ अपराध क्रमांक 55/2024 धारा 302, 34 भादवि कायम कर विवेचना में लिया गया। पुलिस टीम को सुचना मिली कि आरोपी ठेलका ढाबा में बैठे हुये है पता चलने पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर
धरदबोचा गया।
(1) विवेक कुमार जंघेल उर्फ विक्की पिता द्वारिका राम जंघेल उम्र 23 साल पता ग्राम ढाप जिला बेमेतरा
(2) जंशंवत जघेल पिता पुरन लाल जंघेल उम्र 18 साल पता ढाप जिला बेमेतरा को विधिवत गिरफ्तार कर ज्युडिश्यल रिमांड पर भेजा । इस विशेष अभियान में थाना प्रभारी प्रशिक्षु उप पुलिस अधीक्षक अजय कुमार सिह, थाना नंदिनी नगर निरीक्षक राजेश साहू, सउनि नरेन्द्र सिह राजपूत, प्र०आर० अनुपम शर्मा, आर. विमल साहू, आर. आलोक जैना, आर. रामसिंग पैकरा, आर. दिनेश डहरीया, आर. प्रशांत साहू की सराहनीय भूमिका रही।