दुर्ग, 8 मार्च । बायपास रोड दुर्ग पर होटल झरोखा के पास आज शाम 6:30 बजे के लगभग बस एवं ट्रक के मध्य भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में बस सवार 14 लोग घायल हो गए जिन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया है। वृंदा ट्रेवल्स की बस में करीब 35 लोग सवार थे।

मोहन नगर पुलिस से प्राप्त जानकारी के मुताबिक आज शाम करीब 6:30 बजे के लगभग रायपुर से दुर्ग आ रही बस क्रमांक सीजी 04 ई1888 बायपास रोड पर होटल झरोखा के पास अत्यधिक ट्रैफिक होने के कारण बस एवं ट्रक में भिड़ंत हो गई । जिसके कारण बस में सवार करीब 14 लोग घायल हो गए । जिन्हें पुलिस के द्वारा तत्काल इलाज के लिए जिला अस्पताल दुर्ग में भर्ती कराया गया। घायलों के नाम इस प्रकार है –

सरोज चौहान पति ठाकुर राम चौहान 60 साल
माना महतो पति चंद्राजी उम्र 56 वर्ष नगपुरा
रौशनी देशमुख पति कुल भूषण देशमुख 25 साल ग्राम बेलोदी
रौनक देशमुख पिता कुलभूषण देशमुख उम्र 5 साल ग्राम बेलोदी
योगेश्वरी विश्वकर्मा पति योगेश विश्वकर्मा 31साल ढाबा अंजोरा
पूर्णिमा देशमुख पति स्वर्गीय सुमन देशमुख 35 वर्ष दमोदा नगपुरा
पदमा साहू पति खेमलाल साहू उम्र 47 वर्ष ढाबा अंजोरा
बहरीन बाई देशमुख पति स्व कमल नारायण
चंद्रिका साहू पति रविन्द्र कुमार साहू उम्र 36 वर्ष नगपुरा
शानू वर्मा पति रामकुमार वर्मा उम्र 55 वर्ष ढाबा अंजोरा
कुसुम ठाकुर पति निर्मल ठाकुर उम्र 30 साल मालूद बेलौदी
रवि चन्द्राकर पति रामफल चंद्राकर उम्र 32 वर्ष शंकरनगर दुर्म
शशि कला सिंह पति भगवानी सिंह उम्र 43 साल नगपुरा
दानेश्वरी पारकर पिता नरोत्तम पारकर उम्र 15 वर्ष सा. बेलौदी

