भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के द्वारा कैंप क्षेत्र में निकाली गई तिरंगा यात्रा, 251 राष्ट्रध्वज किए गए वितरित
भिलाई नगर 13 अगस्त । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवहन पर भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन के चेयरमैन व प्रदेश भाजयूमो नेता अतुल पर्वत ने हर घर तिरंगा घर घर तिरंगा अभियान के तहत भिलाई कैम्प वार्ड -31, 32 में तिरंगा यात्रा निकाली गयी।आज़ादी के 75 वे अमृत महोत्सव के अवसर पर सबके घर घर जा कर तिरंगा वितरण किया व तिरंगा कैसे लगाये तिरंगे का सम्मान कैसे करे यह भी बताया। भिलाई कैन डू पर्वत फाउंडेशन की ओर से 251 राष्ट्रीय ध्वज वितरित भी किए गए।

राष्ट्रध्वज प्राप्त करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को 13, 14 एवं 15 अगस्त को अपने अपने घरों पर राष्ट्रध्वज फहराने का आह्वान भी किया गया । इस अवसर पर वार्ड के भाजपा नेता भाई भोला साहू , रामकुमार , नीलम भाई, योग गुरु भाई अजित पंडा , अनुज भाई, फूलचंद साहू, भोला साहू, सागर , संजीत चौहान, विशाल यादव, रवि स्वामी, संतोष गुप्ता, मन्मथ देवा चक्रधारी, तुषार, हरिश्चंद्र, राजा, जसवीर सिंह, अशोक दास, मुन्ना यादव, राहुल सिंह काके पाजी, निखिल शर्मा, रजनीश सिंह , अमर सिंह, देव प्रकाश,आवाज चंद्राकर आदि सैकड़ों संख्या में लोग उपस्तिथ थे ।

