नल घर के समीप ट्रांसफार्मर हुआ खराब , दुर्ग निगम के कई वार्डों में आज सुबह जल आपूर्ति हुई बाधित, शाम को मिलेगा पानी

दुर्ग 10 सितंबर । नगर निगम नल घर के सामने ट्रासफार्मर में आई खराबी के कारण कुछ क्षेत्र में आज सुबह पानी आपूर्ति नहीं हो सकी। पूर्व विधायक अरुण वोरा एवं महापौर धीरज बाकलीवाल ने स्वयं उपस्थित होकर सीएसईबी के माध्यम से तत्काल ट्रांसफार्मर में आई खराबी को दुरुस्त कराया जिसके चलते आज शाम को उक्त प्रभावित क्षेत्र में जलापूर्ति की जाएगी।
नल घर के समीप स्थित ट्रांसफार्मर में आज प्रातः 6 बजे तकनीकी खराबी आने के कारण उक्त क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित हो गई थी ।जिसके कारण पानी की टंकी को भरा नहीं जा सका था पानी टंकी में पानी उपलब्ध नहीं होने के कारण कई क्षेत्रों में पानी की आपूर्ति नहीं की जा सकी थी इसकी जानकारी होने पर तत्काल दुर्ग नगर निगम के आयुक्त हरेश मंडावी में सीएसईबी से संबंधित अधिकारियों से तत्काल चर्चा की गई । विद्युत मंडल के अधिकारियों से आग्रह किया कि कार्यो जल्दी का करवाया जाए। ताकि पानी की टंकी को भरा जा सके।

आयुक्त से हुई चर्चा के पश्चात विद्युत मंडल के कर्मचारियों अधिकारियों ने स्थल पर पहुंचकर ट्रांसफार्मर की तकनीकी खराबी को ठीक करने का प्रयास शुरू कर दिया गया। पास फार्मर खराब हो जाने के कारण विद्युत मंडल विभाग के द्वारा नया ट्रांसफार्मर स्टाल किया जा रहा है कार्य प्रगति पर है विद्युत व्यवस्था में आई तकनीकी खराबी ठीक होते ही पानी की टंकी को भरा जाएगा स्थिति सामान्य होने पर प्रभावित क्षेत्र में पचरी पारा, बॉस पारा, लुचकि पारा, तमेर पारा, ब्राह्मण पारा, बनिया पारा, शिक्षक नगर, बैगा पारा, मोती पारा, हटरी बाजार, इंद्रिरा मार्केट, शनिचरी बाजार ,शिव पारा, चंडी मंदिर, गंज पारा के अलावा मिल पारा, महावीर कालोनी समेत खंडेलवाल कालोनी में आज सुबह जलआपूर्ति नहीं की जा सकी है। इस आलावा बाकी क्षेत्रो में जलापूर्ति सामान्य रहेगा। असुविधा को लेकर खेद व्यक्त करते हुए पानी टंकी से पूरी तरह सामान्य रूप से जलआपूर्ति प्रारम्भ कर दी जाएगी। स्वंय विधायक अरुण वोरा और महापौर धीरज बाकलीवाल उपस्थित हुए,निगमायुक्त हरेश मंडावी को संज्ञान में लेते हुए सी.एस.ई.बी वालो से बात किया गया ट्रांसफार्मर को जल्दी का बदलवाकर ठीक किया जाए। ताकि शुरू करके पानी की टंकी को भरा जा सके। शाम की सप्लाई सामान्य रहेगा।

