पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादले, 10 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग

पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में तबादले, 10 अधिकारियों को मिली नई पोस्टिंग


सीजी न्यूज ऑनलाइन 27 नवंबर। पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग ने सहायक संचालक और सहायक वर्ग 2, सहायक वर्ग 3 के अधिकारियों का तबादले किए है। इस तबादले में तकरीबन 10 अधिकारियों को नई पोस्टिंग मिली है। आदेश के मुताबिक सहायक संचालक दिग्विजय दास महंत को कार्यालय उप संचालक एमसीबी, जूली तिर्की को उप संचालक, पंचायत, बिलाईगढ़ सारंगढ़ का प्रभार सौंपा गया है। इसी तरह भूमिका देसाई को बेमेतरा, गीत सिन्हा को सहायक संचालक, केसीजी उप संचालक पदस्थ किया गया है। हिमांशु साहू, सहायक संचालक रायगढ़ को बीजापुर भेजा गया है।



Oplus_131072