जिले में दो निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षक का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जारी किया आदेश

जिले में दो निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षक का स्थानांतरण पुलिस अधीक्षक दुर्ग ने जारी किया आदेश


भिलाई नगर 12 अक्टूबर । पुलिस अधीक्षक दुर्ग डॉक्टर अभिषेक पल्लव के द्वारा आज प्रशासनिक दृष्टिकोण से दो निरीक्षक एवं दो उप निरीक्षक का तबादला किया है। इस आदेश के अनुसार उतई थाना प्रभारी नवी मोनिका पांडे अब थाना प्रभारी छावनी में पदस्थ की गई है। निरीक्षक मनोज प्रजापति थाना प्रभारी रानीतरई से अब थाना प्रभारी उतई में पदस्थ किए गए हैं । इसी प्रकार से पाटन थाना के उप निरीक्षक राधेश्याम जूरी को थाना प्रभारी जामगांव आर बनाया गया है। उप निरीक्षक ऐनू कुमार देवांगन को थाना प्रभारी जामगांव आर से थाना प्रभारी रानीतरई बनाया गया है।