चार विश्वविद्यालय के कुल सचिवों के तबादले

चार विश्वविद्यालय के कुल सचिवों के तबादले


रायपुर, 16 मार्च। आचार संहिता लगने से पहले पुलिस, सामान्य प्रशासन विभाग की तरह उच्च शिक्षा विभाग ने भी बड़ी संख्या में सहायक प्राध्यापक, प्राध्यापक समेत चार विश्वविद्यालयों के कुलसचिवों के तबादले किए हैं। इनमें एक प्रोफेसर की प्रतिनियुक्ति खत्म कर दूसरे को पदस्थ किया है। इनमें सरगुजा विवि के कुलसचिव विनोद एक्का को आयुक्त कार्यालय, उनके स्थान पर डॉ, शारदा प्रसाद त्रिपाठी को प्रभारी कुलसचिव, ठाकरे विवि के प्रभारी कुलसचिव चंद्रशेखर ओझा की प्रतिनियुक्ति खत्म कर छत्तीसगढ़ कॉलेज रायपुर, और रायगढ़ विवि से सौरभ शर्मा को ठाकरे विवि में पदस्थ किया गया है। इनके अलावा देर रात तक 60 से अधिक प्राध्यापकों की सूची जारी की जाएगी।