Transfer News : सामान्य प्रशासन विभाग के तीन अनुभाग अधिकारियों का तबादला

Transfer News : सामान्य प्रशासन विभाग के तीन अनुभाग अधिकारियों का तबादला


सीजी न्यूज ऑनलाइन 21 मई।सामान्य प्रशासन विभाग ने मंत्रालय सेवा के अंतर्गत कार्यरत तीन अनुभाग अधिकारियों का तबादला किया है। जारी आदेशानुसार:

श्रीमती कुसुम कांत को कौशल विकास विभाग से स्थानांतरित कर स्कूल शिक्षा विभाग में पदस्थ किया गया है।

आनंद शुक्ला को वित्त विभाग से स्थानांतरित कर सामान्य प्रशासन विभाग (साप्रवि) में पदस्थ किया गया है।

श्री केनस नायक को स्कूल शिक्षा विभाग से स्थानांतरित कर कौशल विकास विभाग में पदस्थ किया गया है।

तबादलों का यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।