पुलिस विभाग में तबादला, दो निरीक्षक भेजे गए बस्तर संभाग

पुलिस विभाग में तबादला, दो निरीक्षक भेजे गए बस्तर संभाग



सीजी न्यूज ऑनलाइन डेस्क, 21 मार्च। ईओडब्लू और एसीबी के दो निरीक्षकों का बस्तर ट्रांसफर किया गया है। राज्य पुलिस स्थापना बोर्ड की बैठक में यह निर्णय लिया है। डीजीपी अशोक जुनेजा ने आदेश जारी कर मुकेश यादव को सुकमा और मुकेश सोम को बीजापुर भेजा है। दोनों ही निरीक्षकों को तत्काल प्रभाव से नई पदस्थापना में कार्यभार ग्रहण करने कहा गया है।