Transfer Breaking : पुलिस महकमे में फेरबदल, 15 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला

Transfer Breaking :  पुलिस महकमे में फेरबदल, 15 इंस्पेक्टरों का हुआ तबादला


सीजी न्यूज ऑनलाइन, 26 जून। छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में फेरबदल करते हुए डीजीपी अरुण देव गौतम ने 15 इंस्पेक्टर स्तर के अधिकारियों के तबादले के आदेश जारी किए हैं। रायपुर के पुरानी बस्ती थाना प्रभारी का तबादला कबीरधाम किया गया है।

वहीं, सुकमा आईईडी ब्लास्ट में घायल हुए इंस्पेक्टर सोनल ग्वाला को सुकमा से बेमेतरा भेजा गया है। यह प्रशासनिक कदम कार्य व्यवस्था में सुधार और संतुलन के उद्देश्य से उठाया गया है।